लूट की बाइक के साथ धराया

मोतिहारी : गोविंदगंज पुलिस ने संग्रामपुर से लूटी गयी बाइक को बरामद कर लिया़ बाइक के साथ भुटेली पासवान को पकड़ा गया है़ एसपी सुनील कुमार ने बताया कि भुटेली को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया़ उन्होंने बताया कि पूछताछ में भुटेली ने लूट में शामिल अपने गिरोह के अन्य बदमाशों […]

मोतिहारी : गोविंदगंज पुलिस ने संग्रामपुर से लूटी गयी बाइक को बरामद कर लिया़ बाइक के साथ भुटेली पासवान को पकड़ा गया है़ एसपी सुनील कुमार ने बताया कि भुटेली को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया़ उन्होंने बताया कि पूछताछ में भुटेली ने लूट में शामिल अपने गिरोह के अन्य बदमाशों के नाम का खुलासा किया है, जिसके आधार पर छापेमारी की जा रही है़
यहां बताते चले कि तीन रोज पहले संग्रामपुर के अवधेश सिंह की बाइक नंबर बीआर05आर/2306 को अपराधियों ने हथियार के बल पर कठैया पुल के पास लूट ली थी. गोविंदगंज थानाध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि बाइक सहित भुटेली पासवान को संग्रामपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है़ छापेमारी में थानाध्यक्ष के साथ दारोगा योगेंद्र प्रसाद सिंह शामिल थ़े

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >