मोतिहारी : विद्युत विभाग के पदाधिकारियों ने शनिवार को तेलियापट्टी मुहल्ला में छापेमारी कर अमित कुमार को टोका फंसा व्यावसायिक उपयोग में बिजली चोरी करते रंगेहाथ पकड़ लिया़ इस दौरान अमित कुमार ने पदाधिकारियों से जब्त तार छीनने का प्रयास किया़
वहीं झूठे केस में फंसाने की धमकी दी़ इस बाबत बिजली विभाग के कनीय अभियंता सुनील रंजन कुमार ने नगर थाना में आवेदन देकर अमित के विरुद्ध बिजली चोरी करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने व धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है़ वहीं बिजली चोरी को लेकर 40 हजार 301 रुपये का जुर्माना लगाया है़ नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है़
