मोतिहारी : छतौनी थाना अंतर्गत बडा बरियारपुर में शनिवार को बच्चों के विवाद में अभिभावक आपस में उलझ गय़े इस दौरान राजकुमार के घर में घुस कर मारपीट की गयी, जिसमें राजकुमार व उसकी मां घायल हो गये. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल मे भरती कराया गया है़
इस बाबत राजकुमार ने पुलिस कैंप में आवेदन देकर गांव के ही राजेंद्र साह, अंशु कुमार, राजेंद्र साह, गलू कुमार को आरोपित किया है़ उसने पुलिस को बताया है कि छोटा भाई रामबाबू व राजेंद्र साह का पुत्र अंशु खेल रहा था़ अंशु ने उसे पीट दिया़
इस संबंध में अंशु के परिजनों से शिकायत की गयी तो उनलोगों ने घर पर हमला कर दिया़ पुलिस कैंप के पदाधिकारी मेहीलाल यादव ने बताया कि आवेदन को छतौनी थाना भेजा जायेगा़
