मन में सकारात्मक ऊर्जा का होता संचार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : रक्सौल में आधा दर्जन जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन रक्सौल : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे सीमाई इलाके में राष्ट्रीय पर्व की तरह मनाया गया. जगह-जगह पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में आम लोगों के साथ-साथ बच्चों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. वहीं नेपाल के वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास […]

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : रक्सौल में आधा दर्जन जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन
रक्सौल : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे सीमाई इलाके में राष्ट्रीय पर्व की तरह मनाया गया. जगह-जगह पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में आम लोगों के साथ-साथ बच्चों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. वहीं नेपाल के वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा एक निजी होटल के सभागार में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया.
इसमें नेपाल के तमाम बड़ी हस्तियों ने भाग लिया. कार्यक्रम की अगुआई भारतीय महावाणिज्यदूत अंजू रंजन कर रही थी. योग अभ्यास के बाद कार्यक्रम में योग के इतिहास व इसके महत्व पर एक फिल्म दिखायी गयी.
कार्यक्रम में कांउसिल राजेश कुमार, जसीवर सिंह, कृष्ण चैतन्य, एसएम अख्तर सहित अन्य मौजूद थे. वहीं रक्सौल के हजारीमल उच्च विद्यालय के प्रागंण में योग कार्यक्रम आयोजित हुआ. कार्यक्रम का आयोजन इंडो-नेपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स व पतंजलि चिकित्सालय रक्सौल द्वारा आयोजित किया गया था. योग आचार्य धर्मेद्र विद्रोही ने लोगों को योग का पाठ पठाया. उन्होंने कहा कि योग हमारी चित की नकारात्मक प्रवृति को सकारात्मक करता है. योग से मनुष्य का संपूर्ण विकास हो सकता है.
योग शिविर के दौरान शामिल लोगों को शरीर के अलग-अलग भाग लिये गये प्राणायम बताये गये. आयोजन में मुख्य रूप से इंडो-नेपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, नारायण प्रसाद, अनिल रूगंटा, जगदीश अग्रवाल, संभावना के भरत प्रसाद गुप्त, आनंद रूगंटा, कृष्णा प्रसाद, मनीष दूबे आदि शामिल थे. कार्यक्रम में कैंब्रिज पब्लिक स्कूल, जीडीएस एकेडमी, एसएवी स्कूल, सनसाइन स्कूल, भारती पब्लिक स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने भाग लिया.
वहीं दूसरी ओर रामजानकी मंदिर में नटराज सेवा संगम द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया. जहां पर योगाचार्य मुकेशानंद महाराज के द्वारा लोगों को योग का अभ्यास कराया गया. मौके पर ओमप्रकाश गुप्ता, सुबोध कुमार, सुभाष प्रसाद, धीरज कुमार, मोहित पटेल, नारायण पटेल, श्याम प्रसाद, मोहन प्रसाद, नीतेश पटेल, पूरन पटेल, दिनबंधु पटेल सहित अन्य मौजूद थे. वहीं शहर के भारतीय कॉलोनी स्थित आर्ट ऑफ लिविंग केंद्र पर योग शिविर का आयोजन किया गया. इसमें सैकड़ो लोगों को योग शिक्षक कृवशा कुमार भारतीया ने लोगों को योग सिखाया.
मौके पर गोविंद मस्करा, हेमंत अग्रवाल, मनोज जलान, अमीत जलवान, जगदीश अग्रवाल, भरत टीवडेवाल, सुनील सर्राफ, सहित अन्य मौजूद थे. वहीं रेलवे कॉलोनी सहित गायत्री मंदिर में भी योग शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर ध्रुव प्रसाद श्रीवास्तव, राजेश हिंदूजा, विनोद गुप्ता, सरिता राय, विमला श्रीवास्तव, गगनदेव प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे. वहीं शहर के सरस्वती विद्या मंदिर में भी योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन कर बच्चों को योग की शिक्षा दी गयी. इसी प्रकार श्री सत्यनारायण पंचायती मारवाड़ी मंदिर में योग शिविर का आयोजन किया गया था.
उधर, शहर के आश्रम रोड स्थित विश्व हिंदू परिषद के नगर कार्यालय में रविवार को विहिप के सदस्यों की बैठक नगर अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. परिषद के स्वयं सेवकों ने बताया कि भारतीय पौराणिक योग को आज पूरा विश्व अपना रहा है तो हर भारतवासी के लिए गर्व का विषय है.
मौके पर चंद्रशेखर भारती, कुंदन कुमार सिंह, राकेश कुमार, अनिल कुमार, सुनील गुप्ता, गोलू कुमार, ऋषि कुमार मौजूद थे. आदापुर. एसएसबी बेलदरवा में एसएसबी के एरिया ऑर्गेनाइजर नवीन कुमार व कैंप प्रभारी नवीन कुमार ने एसएसबी नायक टोला मूर्तिया, श्यामपुर बाजार स्थित वंशीधर उच्च विद्यालय में पतंजलि के संचालक आलोक कुमार के नेतृत्व में सरकारी व गैर सरकारी विधालय के बच्चों ने योग शिविर में भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >