मोतिहारी : लखौरा थाना अंतर्गत इनरवा फुलवार गांव में चापाकल का हैंडिल खोलने का विरोध करने पर जगदेश पासवान, पुत्र बच्चा बाबू सहित ग्रामीण गगन देव पासवान व स्वरूप पासवान को फरसा से मार घायल कर दिया गया़ हमलवारों ने जगदेव के पॉकेट से 50 हजार रुपये भी छीन लिया़ घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है़
इस बाबत जगदेव ने पुलिस कैंप में आवेदन देकर गांव के ही विशुन पासवान, मदन पासवान व ललन पासवान को आरोपित किया है़ पुलिस कैंप के पदाधिकारी मेहीलाल यादव ने बताया कि आवेदन को लखौरा थाना भेजा जायेगा़
