मोतिहारी : पारू थाना आनंदपुर खरौनी की 37 वर्षीय रेणु सिंह ने नामांकन के दौरान दिये शपथ पत्र में स्वयं के पास नकद एक लाख 32 हजार पांच सो पच्चीस रुपया बताया है. साथ ही उनके पास दो लाख 50 हजार की एक महिंद्रा लोमान गाडी के अलावा 12 लाख 15 हजार की साढ़े चार सौ ग्राम का सोना व 18 हजार के पांच सौ ग्राम चांदी के गहने है़
उनके पास कृषि योग्य भूमि शून्य है़ विभिन्न बैंकों में 14 हजार 500 का उनके ऊ पर ऋण बकाया है़ वे वर्तमान मे बिहार विधान परिषद की सदस्य है़ं उन्होंने 1994 में एसकेएस महिला कॉलेज मोतिहारी से इंटर पास किया़ अपने शपथ पत्र में स्वतंत्र प्रत्याशी होने का उल्लेख किया है़
