निर्माण एजेंसी को किसानों ने सड़क बनाने से रोका

रक्सौल : वेब टॉवर से लेकर आइसीपी तक बनने वाली बाइपास सड़क का विवाद सुलझने का नाम नहीं ले रहा है. अधिकारियों के लाख प्रयास के बाद भी काम के राह में अड़चनों का आना जारी है. इसी क्रम में सोमवार को जब बाइपास सड़क का निर्माण करने के लिए निर्माण कंपनी तांतिया कंस्ट्रक्शन के […]

रक्सौल : वेब टॉवर से लेकर आइसीपी तक बनने वाली बाइपास सड़क का विवाद सुलझने का नाम नहीं ले रहा है. अधिकारियों के लाख प्रयास के बाद भी काम के राह में अड़चनों का आना जारी है. इसी क्रम में सोमवार को जब बाइपास सड़क का निर्माण करने के लिए निर्माण कंपनी तांतिया कंस्ट्रक्शन के कर्मी कनना-सेनवरीया के इलाके में गये तो वहां के रैयतों ने उन्हें काम करने से रोक दिया.
किसानों का कहना था कि जब तक हमारा भुगतान नहीं होगा, हमलोग अपनी जमीन पर किसी प्रकार का काम नहीं होने देंगे. किसानों के विरोध के बाद तांतिया कंपनी के कर्मियों ने जेसीबी से काम बंद कर दिया. उन्होंने किसानों को समझाना चाहा, लेकिन किसान बिना भुगतान के काम नहीं होने की बात कर रहे थे. जिसके बाद कंपनी के कर्मी जेसीबी लेकर वापस चले गये. किसान बीबी रकीया खातून, शब्बीर आलम, वसीर आलम, मो इंतेयाज, तरीक मियां, परवेज आलम, अतिक अंसारी, जावेद आदि ने बताया कि हमलोग कई सालों से इस अधिग्रहण व भुगतान के चक्कर में परेशान हैं.
इसके बाद भी अभी तक भुगतान नहीं हुआ है. जब तक भुगतान का चेक नहीं मिलेगा, काम नहीं होने दिया जायेगा. किसानों का कहना था कि एक तो भू-अर्जन द्वारा 29 हजार 500 का दर तय कर 19 हजार 5 सौ का प्रति डिसमिल के हिसाब से भुगतान किया जाना है. वह भी अभी तक नहीं मिला है.
इसलिए काम नहीं होने दिया जायेगा. वहीं तांतिया कंपनी के विनोद कुमार, ऋषि पांडेय व मो वकील ने बताया कि हमलोग जेसीबी से सीएनजी करने के लिए आये थे, लेकिन किसानों ने काम नहीं करने दिया. इसलिए वापस जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >