मोतिहारी : शहर में नगरपालिका के नाला का अतिक्रमण कर शराब की दुकान चल रही है. मामला नप के वार्ड नंबर चार व पांच की है. यहां उत्पाद दुकान की समूह संख्या 03 व 12 की शराब दुकान अतिक्रमित नाला पर ही चल रही है.
करीब पांच फीट चौड़ी गौरीशंकर हाइस्कूल से खोखरापुल मेन ड्रेन पर अतिक्रमण कर दुकान बना लिया गया है. इसमें दोनों लाइसेंसी शराब की दुकानें चल रही हैं. ऐसे तो मेन ड्रेन कई जगह अतिक्रमण का शिकार है, लेकिन सरकारी नाला पर शराब की लाइसेंसी दुकान का चलना विभाग के कार्य पर प्रश्न खड़ा कर रहा है.
