टेलर मास्टर को चाकू मारकर किया घायल

मोतिहारी : शहर के बलुआ आनंद बाजार में शुक्रवार की बदमाशों ने ज्वाइस टेलर के मालिक असरफ अली को चाकू मार घायल कर दिया़ घटना रात 10:30 बजे के आसपास की है़ घायल टेलर मास्टर का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है़ उसने नगर थाना में आवेदन देकर तुरकौलिया रघुनाथपुर के विजय साह, सुनील […]

मोतिहारी : शहर के बलुआ आनंद बाजार में शुक्रवार की बदमाशों ने ज्वाइस टेलर के मालिक असरफ अली को चाकू मार घायल कर दिया़ घटना रात 10:30 बजे के आसपास की है़ घायल टेलर मास्टर का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है़ उसने नगर थाना में आवेदन देकर तुरकौलिया रघुनाथपुर के विजय साह, सुनील साह के अलावे चार अज्ञात को आरोपित किया है़
उसने पुलिस को बताया है कि मार्केट का मेन गेट बंद कर रहा था़ उसी समय षराब के नषे में उक्त सभी आरोपियों ने पहुंच कर दुकान का चाबी मांगा़ उसके बाद दुकान खोलने का दबाव देने लग़े इंकार करने पर चाकू व बियर के बोतल से हमला कर दिया़ उसने दो हजार नकद व मोबाइल छीनने का भी आरोप लगाया है़ नगर इंस्पेक्टर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >