मारपीट में घायल बंदी सदर अस्पताल रेफर

मोतिहारी : सेट्रल जेल मोतिहारी में बंदियों के दो गुट के बीच झड़प में घायल वेदप्रकाश पांडेय को बेहतर इलाज के लिए शुक्रवार की देर शाम सदर अस्पताल रेफर किया गया़ उसके गरदन पर गहरे जख्म का निशान है़ चिकित्सकों का कहना है कि किसी धारदार हथियार से गरदन पर हमला किया गया है़ इधर […]

मोतिहारी : सेट्रल जेल मोतिहारी में बंदियों के दो गुट के बीच झड़प में घायल वेदप्रकाश पांडेय को बेहतर इलाज के लिए शुक्रवार की देर शाम सदर अस्पताल रेफर किया गया़ उसके गरदन पर गहरे जख्म का निशान है़ चिकित्सकों का कहना है कि किसी धारदार हथियार से गरदन पर हमला किया गया है़
इधर घायल वेदप्रकाश सजायवार कैदी राकेश झा पर 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगा रहा है़ उसने बताया कि गुरूवार की शाम राकेश झा व एक अन्य कैदी ने गुमटी पर बुला कर 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी़ इंकार करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी़ वार्ड बंद होने के बाद राकेश झा के इशारे पर वार्ड के बंदी मुन्ना पांडेय, कासिम मियां, सब्बा करीम व सनाउल्लाह ने जानलेवा हमला कर दिया़
पहले लात-मुक्का से मारा, उसके बाद धारदार हथियार से गरदन पर हमला कर दिया़ हल्ला पर जेल के सुरक्षाकर्मियों ने पहुंच कर बीच-बचाव किया़ उसने बताया कि जेल में बेहतर इलाज नहीं हो रहा था़ शुक्रवार की शाम तबीयत बिगड़ने लगी तो अनशन पर बैठा, जिसके बाद जेल प्रशासन ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया़
उसने बताया कि हमलावरों पर कानूनी कार्रवाई के लिए जेल प्रशासन के माध्यम से एसडीजेएम पांच के पास आवेदन दिया गया है़ यहां बताते चले कि वेद प्रकाश तुरकौलिया के परशुरामपुर गांव का रहने वाला है़ हत्या के मामले में पांच साल से जेल में बंद है
क्या कहते हैं जेल अधीक्षक
जेल अधीक्षक रूपक कुमार ने बताया कि वेदप्रकाश के साथ मारपीट करने वाले बंदियों को सेल में डाला गया है़ वेदप्रकाश द्वारा सजायवार कैदी राकेश झा पर लगाये गये आरोपी की जांच की जा रही है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >