चिरैया : शिकारगंज थाना क्षेत्र के कपूरपकडी गांव में शुक्रवार की सुबह तीन लोगों के चापाकल से समुद्री फेन जैसा पदार्थ निकल रहा है, जिसे देखने के लिए गांव के अगल-बगल गांव से भी लोगों का जमावडा लगा है़ लोग इस अजनबी पदार्थ को देखने से कहते है कि यह विगत भूकंप का प्रकोप है़
यह समुद्री फेन जैसा अजनबी गांव के आंगनबाडी केंद्र संख्या 181, जो मुन्ना पासवान के दरवाजे पर स्थित है सहित कपिल पासवान व विरेंद्र ठाकुर के चापाकल से सुबह से ही निकल रहा है़ इस मामले को लेकर मुन्ना पासवान ने सिकरहना एसडीओ, बीडीओ, थानाध्यक्ष सहित सभी चिकित्सा पदाधिकारी को सूचित कर दिया गया है़ इधर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा गगनदेव प्रसाद ने कहा कि जांच टीम गठित कर भेजा जा रहा है़ इसकी जांच की जायेगी़ तभी पता चलेगा कि यह अजनबी पदार्थ है क्या.
चेचक से आक्रांत हैं दर्जनभर बच्चे
अरेराज . प्रखंड के बहाहुदपुर पंचायत के विनवलिया गांव में चेचक के प्रकोप से दर्जन भर बच्च अक्रांत है. लेकिन गांव में सरकारी चिकित्सको द्वारा कोई सुविधा उपलब्ध नही कराया गया है.
ग्रामीण रजन मुख्यिा ने बताया कि गांव में दो माह से चेचक का प्रकोप है. जिससे दर्जन भर बच्च अक्रांत है. चेचक के बाद बच्चों को निमुनिया हो जा रहा है. जिससे बच्चे की हालत खराब हो जाती है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा युके मिश्र ने बताया कि इस प्रकार की सूचना मुझे नहीं है. शुक्रवार को ही उस गांव में टीकाकरण कराया गया है. अगर सूचना मिलेगी तो टीम द्वारा जांच कराया जायेगा.
