कल्याणपुर : थाना क्षेत्र के बखरी गांव में रविवार की रात पैक्स अध्यक्ष ने गांव के ही सांख्यिकी मित्र की जम कर पिटाई कर दी़ पीड़ित सांख्यिकी मित्र बखरी गांव के बैरागी टोला निवासी शशिभूशण कुमार ने थाना में आवेदन देकर पैक्स अध्यक्ष रामचंद्र यादव उर्फ चेन्नइ यादव, मनोज यादव, सुदामा यादव, विरेंद्र यादव, अशोक यादव, अजय यादव सहित आठ लोगों को नामजद करते करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है़
आवेदन में बताया है कि रविवार की रात करीब नौ बजे सांख्यिकी मित्र अपने घर पर थे, उसी दोरान सभी आरोपित हरवे-हथियार से लैस होकर आ धमके और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करना शुरू कर दिय़े इस दौरान रामचंद्र यादव व मनोज यादव ने जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड से सिर पर वार कर घायल कर दिया़ बीच- बचाव करने आये पीड़ित के पिता अदया राय व बहन किरण को भी लाठी- डंडे से मार कर जख्मी कर दिया है़
आरोपित सोने की चेन, अंगूठी व कान की बाली को भी छिन कर भाग निकल़े घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष मंजर आलम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है़ वहीं पैक्स अध्यक्ष चेन्नइ यादव ने बताया कि घटना को सिरे से खारिज करते हुए राजनीति से प्रेरित बताया़
