ससुराल से नकद व जेवर ले प्रेमी के साथ भागी दुल्हन

मोतिहारी : शहर के बेलबनवा मुहल्ला से नकद व आभूषण लेकर एक नयी नवेली दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी़ घटना 30 मई की है़ ससुराल वालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला़ सास शारदा देवी ने मंगलवार को नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी है़ उसने […]

मोतिहारी : शहर के बेलबनवा मुहल्ला से नकद व आभूषण लेकर एक नयी नवेली दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी़ घटना 30 मई की है़ ससुराल वालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला़ सास शारदा देवी ने मंगलवार को नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी है़
उसने पुलिस को बताया है कि 10 रोज पहले पुत्र संजय सहनी की शादी अंगुरी देवी के साथ हुई़ मायके से विदा होकर ससुराल पहुंची़ इस बीच मुफस्सिल थाना क्षेत्र के फरसतपुर गांव का अनीश कुमार बाइक से घर पहुंचा़
उसे बहला-फुसला कर अपने झांसा में लेकर फरार हो गया़ शारदा ने अंगुरी पर घर से 45 हजार नकद व करीब एक लाख का आभूषण चुरा कर प्रेमी के साथ फरार होने का आरोप लगाया है़ नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है़ उसके बाद प्राथमिकी दर्ज की जायेगी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >