विस चुनाव में होगा वीवीपीएटी का प्रयोग

मोतिहारी : इस बार विधानसभा चुनाव में वीवीपीएटी (वोटर वेरिफ ाई पेपर ऑडिट ट्रायल) मशीन का प्रयोग किया जायेगा़ इसके लिए पूर्वी चंपारण के 12 विधानसभा में पहले चरण में मोतिहारी विधानसभा का चयन किया गया है़ मोतिहारी विस के 256 बूथों पर इसका इस्तेमाल होगा़ सहायक निर्वाचन अधिकारी विवेकानंद झा ने बताया कि बोकारो […]

मोतिहारी : इस बार विधानसभा चुनाव में वीवीपीएटी (वोटर वेरिफ ाई पेपर ऑडिट ट्रायल) मशीन का प्रयोग किया जायेगा़ इसके लिए पूर्वी चंपारण के 12 विधानसभा में पहले चरण में मोतिहारी विधानसभा का चयन किया गया है़

मोतिहारी विस के 256 बूथों पर इसका इस्तेमाल होगा़ सहायक निर्वाचन अधिकारी विवेकानंद झा ने बताया कि बोकारो (झारखंड) से 598 वीवीपीएटी मशीन को मंगाया जा रहा है़ इवीएम में कंट्रोल यूनिट की तरह इसे भी लगाया जायेगा़ उन्होंने कहा कि इस मशीन के माध्यम से वोटर वोट डालने के बाद वीवीपीएटी स्क्रीन में एक परची दिखायी देगा, जिससे वोटर जान पायेंगे कि हमने किस प्रत्याशी को वोट दिया है़

परची पर प्रत्याशी के नाम के साथ क्रम संख्या, चुनाव चिह्न् आदि दिखाई देगा़ मतदाता इस परची को अपने साथ नहीं ले जा सकते है इसके प्रयोग को ले पूर्वी चंपारण के चार अवर निर्वाचन अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >