मोतिहारी : हरसिद्घि के धनखरैया गांव में छह वर्षीय छोटी की गोली मार हत्या के मामले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर उसकी मां स्वर्णलता देवी सोमवार को एसपी सुनील कुमार से मिलने पहुंची़
उसने एसपी को बताया कि उसका जाउत आर्यन कुमार उसकी हत्या करने वाला था, लेकिन बीच में छोटी चली आयी, जिसके कारण गोली उसके सिर में लगी और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी़ उसने पति प्रमोद कुमार सिंह पर आर्यन की मां से गलत संबंध रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे परिवार के लोग अवैध संबंध का विरोध करने पर मुङो रास्ते से हटाना चाहते थ़े नाहक में छोटी की जान चली गयी़
उसने ससुर रामचंद्र सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के बाद छोटी को डॉक्टर के पास ले जाने के बजाय वह हथियार छुपाने व छोटी के खून के दाग को पानी से धोने में लग गये, जबकि पति प्रमोद कुमार सिंह ने पहुंच कर छोटी के बेजान शरीर को इलाज कराने के बहाने लेकर फरार हो गय़े
अभी तक शव नहीं मिला़ स्वर्णलता ने कहा कि इस घटना में पति प्रमोद कुमार सिंह, भैंसूर मनोज कुमार सिंह, गोतनी उषा देवी, सास सुदामा देवी व ससुर रामचंद्र पर हत्या की साजिश रचने व जाउत आर्यन कुमार पर हत्या करने का आरोप लगाया है़ उसने कहा है कि गोतनी उषा देवी ने गोली मारने के लिए आर्यन को पिस्टल निकाल दिया़ उसके हाथ में पिस्टल देख छोटी घर से यह कहते हुए निकली की भइया गोली मारने आ रहा है, मां यहा से भाग चलो़
प्रताड़ना के कारण रहती थी मायके
स्वर्णलता का कहना है कि पति प्रमोद कुमार सिंह अपने घर वालों से मिल कर प्रताड़ित करते थे, जिसके कारण अधिकांश समय अपने मायके पकड़ीदयाल के हरनाथ में गुजरता है़
वहीं पर प्राथमिक विद्यायल में शिक्षिका हैं़ गरमी के छुट्टी में ससुराल आयी थी़ जिस दिन की घटना है, उस दिन छोटी को लेकर अपने मायके जाने वाली थीं, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था.
कहते है एसपी
एसपी सुनील कुमार ने कहा कि हरसिद्घि थानाध्यक्ष को दो दिनों के अंदर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर छोटी के षव को बरामद करने का निर्देश दिया गया है़ दो दिनों के अंदर अभियुक्तों की गिरफ्तारी व शव की बरामदगी नहीं होने पर थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी़
