संग्रामपुर के युवक की दिल्ली में की गयी हत्या

मोतिहारी : संग्रामपुर थाना अंतर्गत बरियरिया गांव के 20 वर्षीय रूपेश महतो की दिल्ली में हत्या कर दी गयी़ उसे नौकरी का झांसा देकर गांव के ही कुछ लोग अपने साथ दिल्ली बुलाकर ले गय़े वहां दो सालों तक बंधुआ मजदूर बना कर रखा़ होली के अवसर पर घर आने के लिए उसने मजदूरी का […]

मोतिहारी : संग्रामपुर थाना अंतर्गत बरियरिया गांव के 20 वर्षीय रूपेश महतो की दिल्ली में हत्या कर दी गयी़ उसे नौकरी का झांसा देकर गांव के ही कुछ लोग अपने साथ दिल्ली बुलाकर ले गय़े
वहां दो सालों तक बंधुआ मजदूर बना कर रखा़ होली के अवसर पर घर आने के लिए उसने मजदूरी का पैसा मांगा, जिसके बाद उसे पीट कर मार डाला गया़ इस संबंध में मृतक की मां गीता देवी ने एससी-एसटी थाना में रजिस्ट्री से आवेदन भेजा है. एएसपी प्रमोद कुमार मंडल ने एससी-एसटी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार को बरियरिया गांव में पहुंच मामले की जांच का निर्देश दिया है़
गीता देवी ने पुलिस को बताया है कि गांव के ही महेश पंडित, दिनेश पंडित, गणोश पंडित, सोनू पंडित, मंगल पंडित व एक अन्य रूपेश को नौकरी का झांसा देकर अपने साथ दिल्ली ले गय़े
वहां मांडवाली थाना अंतर्गत पांडेय नगर बी ब्लॉक में डेरा लेकर रहते थ़े सभी आरोपितों ने उसे बंधुआ मजदूरी बना कर दो सालों तक काम कराया़ उसने घर आने के समय मजदूरी मांगी तो बेहरमी से पीट मौत के घात उतार दिया़
अपने बचाव के लिए उसे दिल्ली के हॉस्पिटल में भरती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया़ सबने मिल कर उसके शव को दिल्ली में ही जला दिया़ यहां आकर अभियुक्त लोग डरा-धमका रहे हैं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >