13 मामलों में स्पीडी ट्रायल

अपराधियों पर नकेल कसने की तैयारी मोतिहारी : चुनाव से पूर्व पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी है़ अपराधियों में कानून का डर पैदा करने के लिए उनके विरुद्ध योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई हो रही है़ इसके लिए एसपी सुनील कुमार ने न्यायिक अधिकारियों से सहयोग मांगा है़ उन्होंने जार्चशीटेड […]

अपराधियों पर नकेल कसने की तैयारी
मोतिहारी : चुनाव से पूर्व पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी है़ अपराधियों में कानून का डर पैदा करने के लिए उनके विरुद्ध योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई हो रही है़
इसके लिए एसपी सुनील कुमार ने न्यायिक अधिकारियों से सहयोग मांगा है़ उन्होंने जार्चशीटेड अपराधियों को सजा दिलाने के लिए जिला व सत्र न्यायाधीश से पत्रचार करते हुए स्पीडी ट्रायल शुरू करने का आग्रह किया है़
इसके लिए एसपी ने पहले फेज में सिकरहना अनुमंडल के विभिन्न थानों में दर्ज वैसे 13 मामले जिनमें आरोप पत्र समर्पित है, उसमें स्पीडी ट्रायल चलाने का अनुरोध किया है, ताकि उस कांड के आरोपितों को सजा दिलायी जा सक़े इससे न सिर्फ लोगों को कानून पर विश्वास होगा, बल्कि अपराधी भी कानून से डरेंग़े अपराधी अपराध करने से पहले उसका अंजाम भी सोचने पर मजबूर होंग़े एसपी ने जिला व सत्र न्यायाधीश के पास आरोप पत्रित कांडों की सूची भेजते हुए प्राथमिकता के आधार पर स्पीडी ट्रायल शुरू करने की गुजारिश की है़ इसमें हत्या, आर्म्स एक्ट, डकैती व दुष्कर्म के आरोप पत्रित मामले शामिल है़ं
इन कांडों में स्पीडी ट्रायल
ढाका थाना कांड संख्या 171/13, 171/14, 246/13 व 172/14, घोड़ासहन थाना कांड संख्या 148/13, 151/13, 123/13 व 19/14, चिरैया थाना कांड संख्या 236/14, 31/14, 87/14, जितना थाना कांड संख्या 284/14, कुंडवाचैनपुर थाना कांड संख्या 108/14 में आरोप पत्र समर्पित हैं इस कांड के आरोपियों को सजा दिलाने के लिए स्पीडी ट्रायल चलाने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है़
पदाधिकारी तैनात
एसपी सुनील कुमार ने स्पीडी ट्रायल को गति देने व कागजी कार्रवाई को आगे बढ़ाने के लिए एक इंस्पेक्टर की प्रतिनियुक्ति की है़ इसके लिए इंस्पेक्टर संजीव शेखर झा को जिम्मा सौंपा गया है़ श्री झा न्यायालय से समन्वय स्थापित कर स्पीडी ट्रायल की कार्रवाई को गति देने का निर्देश दिया है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >