हरसिद्धि : थाना क्षेत्र के धनखरैया गांव में गोली मार चचेरी बहन की हत्या कर देने के मामले में पांच लोगों को आरोपित किया गया है़ मृतका की मांग स्वर्णलता देवी ने थाना में आवेदन देकर बतायी कि वर्ष 2007 में मेरी विवाह रामचंद्र सिंह के पुत्र प्रमोद कुमार सिंह से हुई थी़ शादी के बाद से मेरी सास सुदामा देवी, गोतनी उषा देवी, ससुर रामचंद्र सिंह बार-बार मेरे साथ मारपीट करके बाहर निकाल देने की बात कहते थ़े
जब इसकी शिकायत पति प्रमोद सिंह से की तो वह कुछ नहीं बोल पाय़े शुक्रवार को तीन बजे पूर्व नियोजित साजिश के तहत मनोज कुमार सिंह के पुत्र आर्यन कुमार ने मेरी बेटी छोटी को खेलने के लिए बुला ले गया़ घर में हथियार से मेरे पुत्री के सर में गोली मार दी़ घटना के समय मेरे पति प्रमोद कुमार सिंह घर पर नहीं थ़े जब आये तो छोटी की इलाज के बहाने शव को लेकर चले गये और दस बजे रात्रि तक घर नहीं आय़े
इस संदर्भ में हरसिद्धि पुलिस ने ससुर रामचंद्र सिंह, भैसुर मनोज कुमार सिंह, गोतनी उषा देवी, पति प्रमोद कुमार सिंह और आर्यन पर प्राथमिकी दर्ज करायी है़ मृत बच्ची बरामद नहीं हुई है़ थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि छापेमारी शुरू कर दी गयी है़
