रिश्ते शर्मशार, पिता व मामा ने बनाया हवस का शिकार

यूपी के युवक के हाथ बेचा, केसरिया पुलिस ने तीनों को किया गिरफ्तार मोतिहारी : पिता-पुत्री के रिश्तों को कलंकित करने का मामला सामने आया है. घटना केसरिया के एक गांव से जुड़ी हैं, जहां की रहनेवाले एक युवती ने अपने पिता, मामा पर मिल कर दुष्कर्म करने और फिर उत्तर प्रदेश के एक युवक […]

यूपी के युवक के हाथ बेचा, केसरिया पुलिस ने तीनों को किया गिरफ्तार
मोतिहारी : पिता-पुत्री के रिश्तों को कलंकित करने का मामला सामने आया है. घटना केसरिया के एक गांव से जुड़ी हैं, जहां की रहनेवाले एक युवती ने अपने पिता, मामा पर मिल कर दुष्कर्म करने और फिर उत्तर प्रदेश के एक युवक के हाथ बेचने का आरोप लगाया है.
इस मामले में युवती के बयान पर तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. एसपी ने घटना को शर्मनाक बताया और कहा कि इनके खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाया जायेगा.
जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों की मदद से युवती केसरिया पुलिस के पास पहुंची और उसने जो बयान दिया.उसे सुन कर पुलिस वालों को भी विश्वास नहीं हो रहा था. युवती ने बताया कि सालों पहले उसकी मां का निधन हो गया था. इसके बाद पिता सरयुग राम उसका पालन पोषण कर रहे थे. माता-पिता दोनों का प्यार उसे सरयुग राम से मिल रहा था. लगभग एक साल पहले वो पिता के साथ सोयी हुई थी, तभी उसके पिता ने जबरन उसके साथ बलात्कार किया.
युवती ने बताया कि बाद में इस काम में उसका मामा पुनीत राम भी शामिल हो गया. तीन दिन पहले दोनों ने मिल कर उसका सौदा उत्तर प्रदेश के रहनेवाले राकेश राम नामक युवक से कर दिया. इसके बाद राकेश के साथ मिल कर उन लोगों ने फिर उसके साथ बलात्कार किया.
राकेश ने उसे खरीदने की एवज में पिता व मामा को रुपयों व गहनों का लालच दिया था, जब इस बात की सूचना गांव के लोगों को लगी, तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद ही पूरा मामला खुला. पुलिस ने पिता सरयुग राम, मामा पुनीत राम व यूपी के रहनेवाले राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.
पीड़ित युवती ने बताया कि अगर वो पुलिस के पास नहीं पहुंचती, तो उसे राकेश के साथ उत्तर प्रदेश भेज दिया जाता. इधर, पुलिस ने कार्रवाई करते हुये पीड़िता को महिला थाने के हवाले कर दिया है. केसरिया थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद से आरोपितों से पूछताछ की जा रही है.
महिला थानाध्यक्ष नीरू कुमारी ने बताया पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है़ कोर्ट में 164 का बयान भी दर्ज कराया जायेगा़ एसपी सुनील कुमार ने बताया कि घटना काफी शर्मनाक है़ तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है़ उन्हें स्पीडी ट्रायल से सजा दिलायी जायेगी़ उन्होंने कहा कि तीनों को जितनी भी सजा दी जाये, वह कम है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >