एक खाता पर दो लोगों को एटीएम

रक्सौल : इलाहाबाद बैंक की खाताधारी नीतू देवी के खाता से उनके साथ-साथ एक दूसरे खाताधारी को एटीएम कार्ड जारी कर दिया गया था.बुधवार को नीतू के खाता से एटीएम द्वारा पैसा निकाला गया और मैसेज उनके मोबाइल नंबर पर आय. नीतू देवी के पति शिकायत लेकर शाखा पहुंचे. शाखा प्रबंधक से कहा कि हमारा […]

रक्सौल : इलाहाबाद बैंक की खाताधारी नीतू देवी के खाता से उनके साथ-साथ एक दूसरे खाताधारी को एटीएम कार्ड जारी कर दिया गया था.बुधवार को नीतू के खाता से एटीएम द्वारा पैसा निकाला गया और मैसेज उनके मोबाइल नंबर पर आय. नीतू देवी के पति शिकायत लेकर शाखा पहुंचे. शाखा प्रबंधक से कहा कि हमारा एटीएम घर पर है और हमारे खाता से पैसा निकल रहा है. शाखा प्रबंधक ने निदान के बदले कहा कि यह साइबर क्राइम है.

काफी प्रयास के बाद पता चला कि पैसा नकरदेई निवासी रामगोविंद साह ने निकाला है. जिसके बाद नीतू देवी के खाता के साथ-साथ रामगोविंद साह के खाता को बंद कर फ्रिज कर दिया गया. गुरुवार को रामगोविंद साह नीतू देवी के पति मनोज कुमार के पास पहुंचा. दोनों एक साथ शाखा पहुंचे. रामगोविंद ने बताया कि फरवरी माह में ही उन्हें एटीएम मिला था.

लेकिन एटीएम से पैसा नहीं निकल रहा था. दुबारा चार रोज पहले बैंक जाकर शिकायत की और बुधवार को पैसा निकला. यानी फरवरी के बाद जब रामगोविंद सुधार के लिए पहुंचा तो भी सुधार के बदले बैंक द्वारा गलती की गयी.

वहीं नीतू देवी को भी बैंक द्वारा फरवरी में हीं एटीएम कार्ड जारी किया गया था. फिलहाल बैंक द्वारा दोनों एटीएम को सीज कर नये सीरे स जारी करने की बात की गयी. शाखा प्रबंधक डी एन मिश्र ने बताया कि एटीएम जारी करते समय ही गलती हो गई थी. सुधार कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >