दो गुटों में मारपीट, दर्ज करायी प्राथमिकी
केसरिया : थाना क्षेत्र के सुंदरापुर मलाही टोला में दो गुटों में मारपीट व गोलीबारी में तीन लोगों के घायल होने की सूचना है़ तीनों घायल व्यक्ति रामबालक राय, रामबड़ाई राय व संजय राय का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कर मुजफ्फ रपुर रेफर कर दिया गया़
रामबालक राय ने जान से मारने के नीयत से गोली चलाने का आरोप लगाते हुए रामबड़ाई राय, भरत राय, मिथलेश राय, अवधेश राम, विरेंद्र राय, राजेंद्र राय, मुंशी राय को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है़
वहीं दूसरे पक्ष के रामबड़ाई राय ने भी जान से मारने के नीयत से गोली चलाने का आरोप लगाते हुए लखिंद्र राय, बलिंद्र राय, नरेश राय, मोख्तार राय, ब्रजकिशोर राय, विनोद राय, अर्मदेव राय, अच्छेलाल सहनी, अखिलेश कुमार को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है़ इधर, थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों का अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी है़ इस मामले को जमीनी विवाद बताया जा रहा है़ घटना शनिवार की शाम की बतायी जा रही है़
