छतौनी में बोलेरो से ठोकर मार आशा की हत्या का प्रयास

मोतिहारी : छतौनी में शुक्रवार की शाम आशा कार्यकर्ता मंजु देवी को हत्या की नीयत से बोलेरो से ठोकर मार घायल कर दिया गया़ वह बड़ाबरियापुर की रहने वाली है़ उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है़ उसने पुलिस कैंप में आवेदन देकर गांव के ही मुन्ना मियां को आरोपित किया है़ मंजु ने […]

मोतिहारी : छतौनी में शुक्रवार की शाम आशा कार्यकर्ता मंजु देवी को हत्या की नीयत से बोलेरो से ठोकर मार घायल कर दिया गया़ वह बड़ाबरियापुर की रहने वाली है़ उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है़ उसने पुलिस कैंप में आवेदन देकर गांव के ही मुन्ना मियां को आरोपित किया है़
मंजु ने पुलिस को बताया है कि प्रखंड कार्यालय में प्रखंड स्तरीय आशा कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेने आयी थी़ बैठक के बाद हेल्थ मैनेजर संजय कुमार से बातचीत कर रही थी़
इस बीच मुन्ना ने पहुंच कर गाली- गलौज व मारपीट की़ विरोध करने पर जान मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया़ वहां से घर वापस लौटते समय रास्ते में जानबूझ कर बोलेरो से ठोकर मार दी़ बोलेरो मुन्ना खुद चला रहा था़ पुलिस कैंप के पदाधिकारी मेहीलाल यादव ने बताया कि कार्रवाई के लिए आवेदन को छतौनी थाना भेजा जायेगा़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >