घर में घुस लैपटॉप की चोरी

मोतिहारी : शहर के चांदमारी एकौना मुहल्ला में रामस्वरूप पासवान के घर में घुस कर चोरों ने लैपटॉप, गैस सिलिंडर व मोबाइल गायब कर दिया़ घटना सोमवार रात की है़ बताया जाता है कि परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थ़े इस बीच बेखौफ चोरों ने घर में घुस सामान चुरा कर फरार […]

मोतिहारी : शहर के चांदमारी एकौना मुहल्ला में रामस्वरूप पासवान के घर में घुस कर चोरों ने लैपटॉप, गैस सिलिंडर व मोबाइल गायब कर दिया़ घटना सोमवार रात की है़
बताया जाता है कि परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थ़े
इस बीच बेखौफ चोरों ने घर में घुस सामान चुरा कर फरार हो गय़े सुबह होने पर गृहस्वामी को घटना की जानकारी हुई़ इस बाबत गृहस्वामी श्री पासवान ने नगर थाना में आवेदन देकर चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है़ नगर इंस्पेक्टर सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी गयी है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >