सुगौली : बैंक अधिकारी बन एक खाताधारी से उसका एटीएम कोड पूछ 15 हजार रुपया की निकासी कर ली गयी. जानकारी के अनुसार सुगौली के कनिहार निवासी हृदया नंदपुरी का खाता पंजाब नेशनल बैंक में है़
किसी व्यक्ति द्वारा उनके मोबाइल पर बताया गया कि मैं बैंक का अधिकारी हेडक्वार्टर से बोल रहा हूं. आप अपने एटीएम का पिन नंबर बताएं. श्री पुरी द्वारा पिन नंबर बताये जाने के बाद उनके मोबाइल पर कई मैसेज आये और बताया गया कि आपके एटीएम का नया कोड 2224 है़
बाद में खाता धारक ने इस कोड से एटीएम से पैसा निकालने के लिए गये, पर पैसा नहीं निकला़ इस पर उन्होंने अपने पुराने कोड से भी पैसा निकालने का प्रयास किया पर पैसा नहीं निकला़ फिर सोमवार को उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि आपके एटीएम का नया पिन 099033 है़ इस पर उनके परिजन ने बताया कि एटीएम का पिन कोड इतना नहीं होता है़
साथ ही उनको किसी तरह कि गड़बड़ी की आशंका लगी और उन्होंने अपने एक परिचित के माध्यम से बैंक शाखा प्रबंधक को इसकी सूचना दी़ इसकी जानकारी मिलते ही शाखा प्रबंधक ने तत्काल धोखाधड़ी का मामला समझते हुए खाता संचालन को लॉक करवाते हुए इसकी सूचना संबंधित कार्यालयों को दे दी़
