तुरकौलिया(मोतिहारी) : भूकंप के झटका के दौरान 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार खेत में गिर पड़ा, जिसके चपेट में आने से थाना क्षेत्र के पश्चिमी पंचायत के अशर्फी साह के 18 वर्षीय पुत्र कृष्णा साह की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी़ वहीं उसकी मां जायकी देवी बुरी तरह झुलस गयी,
जिसको इलाज के लिए मोतिहारी भेजा गया़ घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि बिजली का तार अच्छेलाल साह के टमाटर के खेत में गिर गया था़ माता व पुत्र जब खेत में टमाटर तोड़ने गये तो दोनों तार के चपेट में आ गय़े घटनास्थल पर ही कृष्णा की मौत हो गयी़ घटनास्थल पर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार, स्थानीय विधायक कृ ष्णनंदन पासवान सहित सैकड़ों लोग पहुंचे थ़े पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है़ वहीं ग्रामीणों ने विधायक से मुआवजे की मांग की, जिस पर विधायक ने जिलाधिकारी एवं सदर एसडीओ से मोबाइल से बात कर घटना की जानकारी दी़
वहीं लखौरा थाना क्षेत्र के समरौली मुसहर टोली की गिरजा मांझी की पत्नी लक्ष्मीनिया देवी की मौत भूकंप के कारण हार्ट अटैक से हो गयी.
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के डेकहा गांव के स्वं बंगाली राम की पत्नी रामझरी कुंअर की मौत भूकंप के दौरान भागने के क्रम में गिर गयी. जिससे उसकी मौत हो गयी
