गोविंदगंज : थाना क्षेत्र अंतर्गत बहादुरपुर पंचायत के बरई टोला गांव में सोमवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला जख्मी हो गयी है़ जख्मी के पुत्र राजकुमार मिश्र के आवेदन पर थाना में मामला दर्ज कराया गया है़
विदित हो कि बरई टोला गांव के राजकुमार मिश्र व उर्मिला कुंवर के बीच सालों से चली आ रहे जमीन को लेकर विवाद सोमवार को मारपीट में तब्दील हो गयी.
इसमें उर्मिला कुंवर व उनके समर्थकों ने राजकुमार मिश्र की मां मंजू देवी के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया़ जख्मी श्रीमति देवी को परिजनों ने अरेराज रेफ रल अस्पताल में इलाज कराया़ घटना की पुष्टि थानाध्यक्ष सह पुनि अरुण कुमार चौधरी ने करते हुए बताया कि जख्मी के पुत्र श्री मिश्र के आवेदन पर उर्मिला कुंवर, अनिल मिश्र व संजय मिश्र को आरोपित करते हुए मामले की अनुसंधान की जा रही है़
