खिड़की बंद कर घरों में दुबक गये लोग

मोतिहारी : चांदमारी के रिहायसी इलाका में शनिवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने फायरिंग व लूट की घटना को अंजाम देकर दहशत फैला दिया़ पिस्टल की दो फायरिंग से इलाका थर्रा गया़ आसपास के लोग अपनी-अपनी खिड़की बंद कर घरों में दुबक गय़े कारण था, इलाके में रहने वाले अमनपसंद लोग इससे पहले गोली की आवाज […]

मोतिहारी : चांदमारी के रिहायसी इलाका में शनिवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने फायरिंग व लूट की घटना को अंजाम देकर दहशत फैला दिया़ पिस्टल की दो फायरिंग से इलाका थर्रा गया़
आसपास के लोग अपनी-अपनी खिड़की बंद कर घरों में दुबक गय़े कारण था, इलाके में रहने वाले अमनपसंद लोग इससे पहले गोली की आवाज नहीं सुनी थी़ लोग आज तक डरते आये तो सिर्फ चोरी से, लेकिन अपराधियों ने फायरिंग व लूट की घटना को अंजाम देकर उन्हें खौफजदा कर दिया़
इधर घटना की खबर मिलने पर राजद नेता व वार्ड पाषर्द मणीभूषण श्रीवास्तव, गुड्डू श्रीवास्तव सहित श्री सिंहा के कई शुभचिंतक नर्सिंग होम पहुंच़े उनके परिजनों को ढांढस बंधाया़ वहीं पुलिस प्रशासन से अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >