मोतिहारी : रिमांड होम मोतिहारी का बाल कैदी विजय कुमार गुरुवार की शाम सदर अस्पताल से फरार हो गया़ वह घोड़ासहन विरता चौक का रहने वाला है़ घोड़ासहन थाना कांड संख्या 73/15 में रिमांड होम में बंद था़ गुरुवार को इलाज के बहाने सदर अस्पताल पहुंचा, जहां गार्ड को चकमा देकर भाग निकला़
इस संबंध में रिमांड होम के अधीक्षक ने नगर थाना में लिखित सूचना दी है़ नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि बाल बंदी की खोज की जा रही है़ यहां बताते चले कि विजय को चोरी के मामले में घोड़ासहन पुलिस ने गिरफ्तार किया था़
