राजन गिरफ्तार

मोतिहारी : कुडवाचैनपुर से आजाद हिंद फौज का शार्प शूटर राजन सिंह पकड़ा गया. पताही व पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर राजन को गिरफ्तार कर लिया.उसके गुप्त ठिकाने से गिरफ्तार किया है़ उसके विरुद्ध नक्सली सोनेलाल बैठा की हत्या को लेकर पताही थाने में मामला दर्ज है़ राजन को पताही थाने में रख पूछताछ की […]

मोतिहारी : कुडवाचैनपुर से आजाद हिंद फौज का शार्प शूटर राजन सिंह पकड़ा गया. पताही व पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर राजन को गिरफ्तार कर लिया.उसके गुप्त ठिकाने से गिरफ्तार किया है़ उसके विरुद्ध नक्सली सोनेलाल बैठा की हत्या को लेकर पताही थाने में मामला दर्ज है़ राजन को पताही थाने में रख पूछताछ की जा रही है़
पकड़ीदयाल डीएसपी विजय कुमार ने कहा कि राजन ने सोनेलाल बैठा की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है़ उन्होंने बताया कि पोखर के पार्टनरशिप विवाद में सोनेलाल की हत्या की गयी थी़ इसके लिए पोखर मे सोनेलाल के साथ पार्टनर रहे लोगों ने आपस में चंदा इकट्ठा कर आजाद हिंद फौज के चंपारण चीफ मनोज सिंह को हत्या की सुपारी दी थी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >