आभूषण समेत दो लाख की चोरी

चोरों का आंतक, बेलबनवा मुहल्ले में घर का ताला तोड़ा मोतिहारी : शहर में चोरों का उत्पात काफी बढ़ गया है़ बेलबनवा मुहल्ला में रविवार की रात चोरों ने मनोरंजन प्रसाद सिंह के घर का ताला तोड़ करीब दो लाख से अधिक का समान चुरा लिया़ गृहस्वामी भतीजी की शादी में अपने गांव पीपराकोठी के […]

चोरों का आंतक, बेलबनवा मुहल्ले में घर का ताला तोड़ा
मोतिहारी : शहर में चोरों का उत्पात काफी बढ़ गया है़ बेलबनवा मुहल्ला में रविवार की रात चोरों ने मनोरंजन प्रसाद सिंह के घर का ताला तोड़ करीब दो लाख से अधिक का समान चुरा लिया़ गृहस्वामी भतीजी की शादी में अपने गांव पीपराकोठी के सरियतपुर खाव टोला गये थ़े सुबह गांव से लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था़ उन्होंने घटना की सूचना नगर थाना को दी, जिसके बाद दारोगा सज्जद गद्दी ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की़
इस संबंध में गृहस्वामी श्री सिंह ने नगर थाना में आवेदन देकर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करायी है़ प्रभारी थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने बताया कि तहकीकात की जा रही है़ गृहस्वामी श्री सिंह ने पुलिस को बताया है कि उनके घर से 60 हजार नकद, 72 हजार का आभूषण, 12 हजार का कीमती साड़ी, कलाई घड़ी, मोबाइल, एटीएम सहित अन्य समान की चोरी हुई है़
इधर, चोरों ने तीन एटीएम चुरा कर पैसे भी निकाल लिये है़ गृहस्वामी ने पुलिस को बताया है कि आभूषण सहित नकद के साथ चोरी गये तीन एटीएम कार्ड से सोमवार की सुबह 5:40 बजे के आसपास आठ हजार पांच सौ रुपये निकले गये हैं. दो एटीएम का इस्तेमाल बलुआ टाल व भवानीपुर जिरात स्थित एटीएम सेंटर से हुई है़
जबकि तीसरे एटीएम का उपयोग पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम सेंटर में किया गया है़ प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि एटीएम का सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जायेगा, उसके आधार पर चोरों को चिह्न्ति कर गिरफ्तार किया जायेगा़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >