मोतिहारी : फसल क्षति मुआवजा शिविर की समीक्षा के दौरान डय़ूटी से नदारद रहना चकिया प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृष्णामुरारी को महंगा पड़ा है़ जेडीए सुनील कुमार पंकज ने बीएओ के विरुद्ध निलंबन की अनुशंसा करते हुए विभाग को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजा है़ वहीं कोटवा प्रखंड के किसान सलाहाकर विनोद कुमार के वेतन भुगतान पर अगले आदेश तक रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण मांगा है़
किसान सलाहकार विनोद के विरुद्ध यह कार्रवाई कोटवा के किसान संजय कुमार सिंह के शिकायत पर हुई है़ किसान संजय सिंह ने फ सल क्षति का आवेदन नहीं लेने का आरोप लगाया है़ इसकी पुष्टि करते हुए जेडीए श्री कुमार ने कहा कि शिकायत मिली तो कार्रवाई तय है़ किसान सलाहकार, कृषि को-ऑर्डिनेटर जिम्मेवारी से कार्य करें
