शहर के कोल्हुअरवा में तीन घरों का काटा ताला, गांव गये थे गृहस्वामी

मोतिहारी : शहर के कोल्हुअरवा मुहल्ला में चोरों ने बेखौफ होकर तीन घरों का ताला तोड़ लाखों की संपत्ति गायब कर दी़ गृहस्वामी भूकंप के दहषत से अपने-अपने गांव चले गये थ़े इस बीच चोरों ने घटना को अंजाम दिया़ पड़ोसियों ने घटना की खबर की तो गांव से लौट कर तीनों गृहस्वामी ने नगर […]

मोतिहारी : शहर के कोल्हुअरवा मुहल्ला में चोरों ने बेखौफ होकर तीन घरों का ताला तोड़ लाखों की संपत्ति गायब कर दी़ गृहस्वामी भूकंप के दहषत से अपने-अपने गांव चले गये थ़े इस बीच चोरों ने घटना को अंजाम दिया़
पड़ोसियों ने घटना की खबर की तो गांव से लौट कर तीनों गृहस्वामी ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी़ नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि घटना स्थल की छानबीन की गयी है़
चोरों की पहचान व उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गयी है़ एक कोशक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है़ जानकारी के अनुसार, कोल्हुअरवा मुहल्ला में चिमनी संचालक मुकुंद तिवारी, षिक्षक मनोज मिश्र व अनिल पांडेय के घर चोरी हुई है़ श्री मिश्र के दो किरायदारों के कमरे का भी ताला टूटा है़
चिमनी संचालक श्री तिवारी भूकंप आने के बाद परिवार को लेकर अपने गांव लखौरा मजिरवा चले गये थ़े उनके घर से 67 हजार नकद, आभूषण, कीमती साड़ी, बरतन सहित अन्य सामान गायब है, जबकि दरपा के महुआवा पुरैनिया गांव निवासी निजी स्कूल के शिक्षक मनोज मिश्र के घर से पांच हजार नकद, तीन गैस सिलिंडर, एक साइकिल, चांदी व सोने का आभूषण सहित करीब 50 हजार रुपये की चोरी हुई है़
वहीं निजी स्कूल के ही शिक्षक अनिल पांडेय व उनके किरायेदार सुनील कुमार व सत्येंद्र कुमार के फ्लैट का ताला तोड़ कर करीब 30 हजार का समान चोरों ने गायब कर दिया है़
इंस्पेक्टर श्री कुमार ने बताया कि मुकुंद तिवारी के मकान में किराया पर रहने वाले उनके गांव के छात्र अशोक कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है़ बहुत जल्द घटना का खुलासा कर लिया जायेगा़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >