विद्युत कार्यालय में घुस बिलिंग एजेंसी के सुरपरवाइजर को पीटा

मोतिहारी : विद्युत बिल में गड़बड़ी का आरोप लगा बिलिंग एजेंसी के सुपरवाइजर मुकेश कुमार के साथ कार्यालय में घुस कर मारपीट की गयी़ कुछ सरकारी कागजात फाड़ दिये गये तो कुछ कागजात को हमलावर उठा ले गय़े घटना सोमवार शाम की है़ मामले में श्री कुमार ने नगर थाना में आवेदन देकर बेलिसराय मुहल्ला […]

मोतिहारी : विद्युत बिल में गड़बड़ी का आरोप लगा बिलिंग एजेंसी के सुपरवाइजर मुकेश कुमार के साथ कार्यालय में घुस कर मारपीट की गयी़ कुछ सरकारी कागजात फाड़ दिये गये तो कुछ कागजात को हमलावर उठा ले गय़े घटना सोमवार शाम की है़
मामले में श्री कुमार ने नगर थाना में आवेदन देकर बेलिसराय मुहल्ला के दिगंबर पांडेय सहित 12-13 अज्ञात को आरोपित किया है़ नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है़ दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, शाम 4:30 बजे बिलिंग सुपरवाइजर मुकेश कुमार विभागीय कर्मी राजकिशोर चौधरी के साथ कार्यालय में बैठ काम कर रहे थ़े
इस बीच उपभोक्ता संख्या एमटी 4852 के दिगंबर पांडेय सहित अन्य अज्ञात लोग कार्यालय में घुस गय़े बिजली बिल में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए गाली गलौज करने लग़े विरोध करने पर मारपीट व गला दबा जान मारने का प्रयास भी किया़ टेबल पर रखे कागजात को फाड़ दिय़े हंगामे के कारण कार्यालय में अफरा-तफरी मच गयी़ कर्मियों ने आकर बीच-बचाव किया. इसके बाद सभी आरोपित धमकी देते हुए कुछ आवश्यक कागजात उठा कर फरार हो गय़े नगर इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच के बाद गिरफ्तारी होगी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >