घर को लौटने लगे हैं परीक्षार्थी

मोतिहारी : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जिला मुख्यालय के 15 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित मैट्रिक के अनिवार्य विषयों की परीक्षा सोमवार को संपन्न हो गयी़ परीक्षा के अंतिम दिन आरडीडी विमला कुमारी ने जिला मुख्यालय के चार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया़ आरडीडी ने डीइओ रामनंदन प्रसाद के साथ जिला स्कूल, मंगल सेमिनरी, एमजेके […]

मोतिहारी : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जिला मुख्यालय के 15 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित मैट्रिक के अनिवार्य विषयों की परीक्षा सोमवार को संपन्न हो गयी़ परीक्षा के अंतिम दिन आरडीडी विमला कुमारी ने जिला मुख्यालय के चार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया़ आरडीडी ने डीइओ रामनंदन प्रसाद के साथ जिला स्कूल, मंगल सेमिनरी, एमजेके इंटर कॉलेज व एलएनडी कॉलेज का निरीक्षण किया़ डीइओ ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई़
घर लौटे परीक्षार्थी
मैट्रिक परीक्षा संपन्न होने पर परीक्षार्थियों ने राहत की सांस ली़ परीक्षा केंद्र से निकलने वाले परीक्षार्थियों के चेहरे पर चमक थी़ परीक्षा का तनाव समाप्त होने पर परीक्षार्थी पूरे उत्साह में थ़े परीक्षा समाप्त होने पर परीक्षार्थी अपने घर की ओर रूख किय़े
परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले ही अपना बैग तैयार कर लिये थ़े संध्या के समय छात्रों की टोली घर की ओर प्रस्थान करने लगी़
बस स्टैंड व स्टेशन पर भीड़
परीक्षा संपन्न होने पर घर जाने के लिए परीक्षार्थियों की भीड बस स्टैंड व स्टेशन पर देखी गयी़ ट्रेन के आते ही छात्र तेजी से ट्रेन की ओर दौड़ते थ़े वहीं रघुनाथपुर स्थित बस स्टैंड व छतौनी बस स्टैंड में भी सैकड़ों छात्र गाड़ी का इंतजार करते देखे गय़े
10 धराये, जुर्माना
अरेराज. अनुमंडल के चारों परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में दोनों पालियों की परीक्षा संपन्न हुई़ वहीं कदाचार कराने के प्रयास में ओपी थाना पुलिस द्वारा दस लोगों को हिरासत में लेकर 20 हजार की राशि वसूल कर छोड़ा गया़ वहीं चारों केंद्रों का निरीक्षण बीडीओ अनुराग आदित्य व सीओ कृष्णमोहन पाठक द्वारा किया गया़ ओपी थानाध्यक्ष विकास तिवारी ने बताया कि नकल कराने के प्रयास करने में दस व्यक्यिों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें पांच व्यक्तियों द्वारा राशि जमा करा दिया गया है़ बाकी को राशि जमा करने के बाद ही छोड़ा जायेगा़
रक्सौल. विगत 17 मार्च से शुरू हुयी मैट्रिक परीक्षा के अनिवार्य विषयों की परीक्षा सोमवार को संपन्न हो गयी. अनुमंडल के चार परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित मैट्रिक की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुयी. वही सोमवार को परीक्षा समाप्त होने के साथ ही परीक्षार्थियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने चैन की सांस ली है. परीक्षा समाप्त होने के तनाव खत्म होने के बाद छात्रएं परीक्षा केन्द्र से खुशी का इजहार करते हुए निकली, परीक्षा को लेकर प्रभात खबर की टीम ने जब छात्रओ से बात की तो उन्होने अपनी बातों को कुछ इस तरह से रखा.
सुमन कुमारी. परीक्षा से पूर्व काफी तनाव था, कि कैसे होगी परीक्षा. अब जबकि परीक्षा समाप्त हो गयी है तो तनाव भी खत्म हो गया है.
पूजा कुमारी. परीक्षा देने से पूर्व डर लगता था. परीक्षा अच्छी बिती है. अब परिवार के लोगों के साथ चैती छठ धूम-धाम से मनाना है.
रिंकी कुमारी. काफी अच्छ लग रहा है. परीक्षा भी अच्छे से बिती है, ऐसे में अच्छे मार्क्‍स की उम्मीद कर रही हुं.शिवानी कुमारी. परीक्षा बित गयी, अब परिणाम का इंतजार है. काफी अच्छे से परीक्षा बिती है, ऐसे में बेहतर रिजल्ट की उम्मीद कर रही हुं.
प्रियंका कुमारी. पहली बार अपने स्कूल से दूर आकर परीक्षा देने का डर लग रहा था, लेकिन परीक्षा बहुत अच्छे से गुजरी है. ऐसे में काफी अच्छा लग रहा है.
अंशु कुमारी. त्योहारो के मौसम में परीक्षा समाप्त हो गयी तो अब नवरात्री व रामनवमी अच्छे से मनाना है. जैसा उम्मीद किये थे, परीक्षा वैसे ही हुयी है.
पूजा वर्णवाल. नवरात्र के पूर्व परीक्षा अच्छे से बित गयी है, परीक्षा समाप्त हो जाने के कारण अब परिवार के लोगों के साथ बाहर जाने का प्लॉन है.
श्रेया कुमारी. परीक्षा अच्छी गयी है. भगवान से प्रार्थना है कि परिणाम भी अच्छा हो. ताकि अभिभावको का हौसला बढ़ सके.
सुप्रिती कुमारी . परीक्षा पूर्व काफी डर लगता था. लेकिन प्रश्नपत्र जो-जो पढ़ाई किये थे, उसी में से आय है. ऐसे में परीक्षा को खुब इंज्वॉय किये है.
अंजली कुमारी . मैट्रिक परीक्षा अच्छे ढंग से बिती है. साल भर की पढ़ाई काफी काम आयी है. अब रिजल्ट का इंतजार होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >