चार महिलाओं की तबीयत अचानक बिगड़ी, भर्ती

मोतिहारी : तुरकौलिया के रघुनाथपुर स्थित महिला अल्पावास गृह के प्रवास कर रही चार महिलाओं की तबीयत शुक्रवार की शाम अचानक खराब हो गयी़. महिला अल्पावास गृह के प्रबंधक ने आनन-फानन में सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया़ उनमें दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है़. बीमार महिलाओं में दिल्ली की प्रमिला देवी, […]

मोतिहारी : तुरकौलिया के रघुनाथपुर स्थित महिला अल्पावास गृह के प्रवास कर रही चार महिलाओं की तबीयत शुक्रवार की शाम अचानक खराब हो गयी़. महिला अल्पावास गृह के प्रबंधक ने आनन-फानन में सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया़ उनमें दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है़.

बीमार महिलाओं में दिल्ली की प्रमिला देवी, बंगाल की संध्या अधिकारी, मधुबन की मुन्ना देवी व अनपूर्णा बावरी षामिल है़ इनमें किसी के शरीर में सूजन तो किसी के पूरे बदन में जोड़ों के दर्द की शिकायत है़ अल्पावास गृह के प्रबंधक बबीता श्रीवास्वत ने बताया कि शाम में चारों की तबीयत अचानक खराब होने पर सदर अस्पताल लाया गया है़.

यहां बताते चले कि महिला अल्पावास गृह में प्रवास कर रही 20 वर्षीय पूजा की संदेहास्पद मौत गुरुवार की सुबह हो गयी थी़ उसे सर्दी व खांसी की शिकायत पर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था़.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >