मोतिहारी : बीमार मां के इलाज को लेकर छोटे भाई ने 35 वर्षीय केश्वर सहनी को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पटखौलिया गांव की है़. पुलिस ने शुक्रवार की सुबह केश्वर का शव पटखौलिया से सिरसा जाने वाली सड़क के किनारे से बरामद किया़. मृतक की पत्नी बासमती […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
मोतिहारी : बीमार मां के इलाज को लेकर छोटे भाई ने 35 वर्षीय केश्वर सहनी को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पटखौलिया गांव की है़. पुलिस ने शुक्रवार की सुबह केश्वर का शव पटखौलिया से सिरसा जाने वाली सड़क के किनारे से बरामद किया़. मृतक की पत्नी बासमती देवी के बयान पर थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने आरोपित राजकिशोर सहनी को मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर बरनावाघाट से गिरफ्तार कर लिया़.
घटना को लेकर एएसपी प्रमोद कुमार मंडल ने मृतक की पत्नी बासमती देवी से पूछताछ की़ उसने बताया कि सास लक्ष्मीना देवी बीमार हैं. वह गवास पर रहती हैं. उनका हाल जानने के लिए गुरुवार की रात वह पति केश्वर, देवर राजकिशोर व ननद के साथ गवास पर गयी थी.
इस दौरान दवा-सूई कराने के सवाल पर दोनों भाइयों में झगड़ा हुआ़ राजकिशोर से बीमार मां के इलाज में पैसा खर्च करने को कहा गया. इस पर वह भड़क गया़ उसने बडे़ भाई पर थप्पड़ चलाया. बीच-बचाव करने पर मुझे भी घायल कर दिया़ मारपीट के बाद उसने केश्वर को जबरन अपने ट्रक पर बैठा लिया. उसने आरोप लगाया है कि राजकिशोर ने रास्ते में उसके पति की चाकू मारकर हत्या की है़. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. बता दें कि राजकिशोर ट्रक चालक है़. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. साथी ही उसके ट्रक को भी जब्त कर लिया है़ .