झंझारपुर : सकरी निर्मली जाने वाली ट्रेन से कट कर एक युवक घायल हो गया. उसे जीआरपी पुलिस ने बेहोशी हालत में अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया. कयास लगायी जा रहा रही कि उक्त युवक को किसी ने ट्रेन में चढ़ने से पहले किसी ने चाकू मारकर घायल कर दिया है.
अस्पताल में इलाज के बाद होश में आने के बाद युवक मुरैना थाना क्षेत्र के जर्नादनपुर का रहने वाला बताया है. जीआरपी के हवलदार सरोज कुमार ने बताया कि मनीगाछी स्टेशन पर युवक चढ़ा था, थोरी देर बाद ही युवक बेहोश हो गया. झंझारपुर पहुंचने के बाद यात्राी के सूचना पर युवक को ट्रेन से उतारकर अस्पताल में भरती कराया गया है. युवक के जेब में 10 हजार 200 रुपये नकद भी है.
