ग्रामीणों की शिकायत का बदला लेने के लिए एचएम ने बच्चों को पीटा

गोविंदगंज : ग्रामीणों की शिकायत का बदला प्रधानाध्यापक ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं से लेते हुए मंगलवार को उनकी धुनाई कर दी. इसके चलते विद्यालय की सातवीं वर्ग की छात्र अंतिमा कुमारी, वर्ग पांच की छात्र गोल्डी कुमारी व वर्ग तीन का छात्र नीरज कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. तीनों बच्चों का इलाज अभिभावक […]

गोविंदगंज : ग्रामीणों की शिकायत का बदला प्रधानाध्यापक ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं से लेते हुए मंगलवार को उनकी धुनाई कर दी. इसके चलते विद्यालय की सातवीं वर्ग की छात्र अंतिमा कुमारी, वर्ग पांच की छात्र गोल्डी कुमारी व वर्ग तीन का छात्र नीरज कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. तीनों बच्चों का इलाज अभिभावक द्वारा रेफरल अस्पताल में कराया गया है.
मामले छात्र-छात्राओं के पिता लाल साहेब सिंह ने बीडीओ अनुराग आदित्य व गोविंदगंज थानाध्यक्ष सह पुनि अरुण कुमार चौधरी को आवेदन देकर गुहार लगायी है.
जानकारी के अनुसार, विगत सप्ताह उत्क्रमित मध्य विद्यालय भेलानारी के प्रधानाध्यापक की मनमानी से नाराज होकर भेलानारी गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक के स्थानांतरण की मांग बीडीओ से की थी. आवेदन में भेलानारी गांव के लालसाहेब सिंह का हस्ताक्षर किया गया था. इस कारण प्रधानाध्यापक दिनेश प्रसाद मंगलवार को विद्यालय में श्री सिंह के बच्चों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे थे. इसका विरोध जब छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया तो आक्रोशित प्रधानाध्यापक ने तीनों बच्चों को लात-घूंसा व छड़ी से बेरहमी से पिटाई कर दी.
साथ ही छात्र गोल्डी कुमारी को जान मारने की नीयत से गला को दबाया जाने लगा. वहीं एचएम द्वारा कतिपय लोगों को भी उकसा कर बच्चों की पिटाई करायी गयी. किसी तरह बच्चों ने अपनी जान बचायी. विदित हो की विगत सप्ताह विद्यालय के ही शिक्षिकाओं द्वारा प्रधानाध्यापक की गलत कारनामों की शिकायत बीडीओ से की थी. बीडीओ ने बताया कि शिकायत का आवेदन विलंब से प्राप्त हुआ है. इसकी अविलंब जांच रिपोर्ट के लिए शिक्षा पदाधिकारी को निर्देर्शित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >