चिरैया में डायन का आरोप लगाकर महिला को बेरहमी से पीटा, घायल

मोतिहारी : चिरैया थाना अंतर्गत मजिलवा गांव में डायन का आरोप लगा एक महिला को बेरहमी से पीटा गया़ उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है़ उसने पुलिस कैंप में आवेदन देकर गांव के ही सुबोध राय व दया राय को आरोपित किया है़ पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि शुक्रवार को दोनों […]

मोतिहारी : चिरैया थाना अंतर्गत मजिलवा गांव में डायन का आरोप लगा एक महिला को बेरहमी से पीटा गया़ उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है़ उसने पुलिस कैंप में आवेदन देकर गांव के ही सुबोध राय व दया राय को आरोपित किया है़
पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि शुक्रवार को दोनों आरोपित दरवाजे पर चढ़ गाली गलौज करने लग़े विरोध करने पर यह कहते हुए मारपीट किया कि उसने ही पतोहू पर डायनपन कर दिया है, जिसके कारण उसको संतान नहीं हो रहा़ पीड़िता ने घर में घुस तोड़-फोड़ करने व पेटी तोड़ 40 हजार 500 नकद रुपये छीनने का आरोप लगाया है़ पुलिस कैंप के पदाधिकारी फूलेश्वर सहनी ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए चिरैया थाना भेजा जायेगा़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >