रघुनाथपुर के दो मासूमों को केरल में गरम चाकू से दागा

मोतिहारी : तुरकौलिया थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के दो नाबालिग लड़कों को मजदूरी कराने के लिए केरल ले जाकर चाकू गरम कर दाग कर जख्मी कर दिया गया. घायल दोनों बच्चे केरल से भाग कर गुरुवार को मोतिहारी पहुंचे. उनके परिजन ने उन्हें सदर अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया.

मामले में […]

मामले में घायल 13 वर्षीय राजेश कुमार की मां मीरा देवी ने पुलिस कैंप में आवेदन देकर  गांव के ही रामबाबू व श्यामबाबू को आरोपित किया है. उसने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपितों ने एक माह पहले उसके पुत्र राजेश व गांव के ही 11 वर्षीय विक्की कुमार को मजदूरी कराने के लिए केरल बुला कर ले गये. वहां पर दोनों से कड़ी मेहनत करे रहे थे. बच्चों ने जब काम करने से इनकार किया, तो आरोपितों ने चाकू गरम कर उससे दाग कर जख्मी कर  दिया. दोनों बच्चे उनके चंगुल से भाग कर मोतिहारी पहुंचे. इस संबंध में पुलिस कैंप के प्रभारी मेहीलाल यादव ने बताया कि महिला के आवेदन को कार्रवाई के लिए तुरकौलिया थाना भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >