मोतिहारी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा है कि बिहार का आगामी विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी बनाम लालू प्रसाद की पार्टी के बीच होगी़ विकास, कानून व्यवस्था का राज व अपराधमुक्त शासन के मुद्दे पर पार्टी चुनाव लड़ेगी़ भरोसा है कि इन मुद्दों पर जनता का साथ मिलेगा.
बिहार में भाजपा गंठबंधन की मजबूत सरकार बनेगी़ वह रविवार को राजाबाजार स्थित पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पंडित चंद्रकिशोर मिश्र के आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे. सूबे की सत्ताधारी सरकार पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार व जदयू की राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है़ नीतीश कुमार लालू प्रसाद की नाव पर सवार हो चुनावी वैतरनी पार करना चाहते है़.
