मोतिहारी में गोली मार दो युवकों की हत्या

मोतिहारी : सिनेमा देख कर घर लौट रहे दो युवकों की सुगौली एनएच के पास अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी. घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे की है. दोनों युवक सुगौली गांव के थे. सूचना पर सुगौली थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. बताया जाता है, […]

मोतिहारी : सिनेमा देख कर घर लौट रहे दो युवकों की सुगौली एनएच के पास अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी. घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे की है. दोनों युवक सुगौली गांव के थे. सूचना पर सुगौली थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
बताया जाता है, सुगौली गांव के कानू टोला वार्ड नंबर 15 के विदेशी साह के पुत्र मुन्ना कुमार और चंद्रिका प्रसाद के घायल पुत्र मनीष कुमार दुर्गा सिनेमा हॉल से सिनेमा देख कर अपने गांव लौट रहे थे. जैसे ही वे दोनों एनएच के पास पहुंचे, अज्ञात हमलावरों ने दोनों को गोलियों से छलनी कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >