शराब संग तीन गिरफ्तार

तुरकौलिया : नायकाटोला गांव से शनिवार को पुलिस ने छापेमारी कर 805 लीटर देसी शराब बरामद की है. नायकाटोला के पितांबर सिंह के घर पर हुई छापेमारी में साढ़े तीन ड्रम स्प्रिट सहित 514 पीस देसी शराब के पाउच व एक बिना नंबर की बाइक बरामद की है. थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि […]

तुरकौलिया : नायकाटोला गांव से शनिवार को पुलिस ने छापेमारी कर 805 लीटर देसी शराब बरामद की है. नायकाटोला के पितांबर सिंह के घर पर हुई छापेमारी में साढ़े तीन ड्रम स्प्रिट सहित 514 पीस देसी शराब के पाउच व एक बिना नंबर की बाइक बरामद की है. थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मुख्य तस्कर पितांबर सिंह, पत्नी मुनकी देवी सहित सहयोगी अनिल कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. तीनों से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >