जिले के आठ शहरी क्षेत्रों में लगेंगे प्रीपेड बिजली मीटर

पांच हजार से ज्यादा बिल वालों का कटेगा कनेक्शन पैसा समाप्ति के 24 घंटे पहले से ही बजेगी मीटर की घंटी मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में बिजली चोरी पर रोक लगाने व अवश्यकतानुसार खर्च के लिए उपभोक्ताओं के घर अब प्रीपेड बिजली मीटर लगेंगे. मोबाइल की तरह प्रतिमाह रिचार्ज कराना होगा. बिजली खर्च के […]

पांच हजार से ज्यादा बिल वालों का कटेगा कनेक्शन

पैसा समाप्ति के 24 घंटे पहले से ही बजेगी मीटर की घंटी

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में बिजली चोरी पर रोक लगाने व अवश्यकतानुसार खर्च के लिए उपभोक्ताओं के घर अब प्रीपेड बिजली मीटर लगेंगे. मोबाइल की तरह प्रतिमाह रिचार्ज कराना होगा. बिजली खर्च के अनुसार पैसा समाप्त होने के 24 घंटे पहले से मीटर बजने लगेगी. घंटी के बाद रिचार्ज नहीं कराया तो आपके घर की बिजली गुल हो जायेगी.

इसके लिए पूर्वी चंपारण के करीब आठ शहरी क्षेत्रों का चयन किया गया है, इसमें चकिया,अरेराज, मधुबन, पकड़ीदयाल, केसरिया, मेहसी, सुगौली, ढाका, रक्सौल आदि शहर शामिल है, जिन्हें आईपीडीएस योजना के तहत दिया गया है.

प्रथम चरण में अरेराज व चकिया में सर्वे के साथ प्रीपेड मीटर लगाने का काम शुरू कर दिया गया है. शीघ्र ही अन्य शहरों में उक्त मीटर को सर्वे के साथ लगाया जायेगा, इससे बिजली के अनावश्यक खर्च पर रोक लगेगी. अगर कोई उपभोक्ता ज्यादा बिजली खर्च करेगा तो ज्यादा भुगतान करना पड़ेगा. कार्यपालक कुमार अमृतांशु ने बताया कि सरकार की यह पहल सार्थक होगी और बिजली कीबचत होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >