देर रात मोहल्लों में पुलिस नहीं लगाती है गश्ती

चोरी की बढ़ती घटनाओं से आमलोग परेशान मोतिहारी : शहर व आसपास के क्षेत्रों में चोरी की बढ़ती घटनाओं से आमलोग परेशान है. पुलिस चोरी के बाद जांच की खानापूर्ति जरूर कर रही है. लेकिन पिछले तीन महीने के अंदर चोरी की किसी बड़ी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है. ऐसे में पुलिस की […]

चोरी की बढ़ती घटनाओं से आमलोग परेशान

मोतिहारी : शहर व आसपास के क्षेत्रों में चोरी की बढ़ती घटनाओं से आमलोग परेशान है. पुलिस चोरी के बाद जांच की खानापूर्ति जरूर कर रही है. लेकिन पिछले तीन महीने के अंदर चोरी की किसी बड़ी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है.
ऐसे में पुलिस की गश्ती पर सवाल उठने लगे हैं. लोगों का कहना है कि पुलिस मेनरोड पर गश्त लगाने के बाद वापस गंतव्य की ओर चली जाती है. शायद मोहल्लों में जाना मुनासिब नहीं समझते हैं. यही कारण है कि चोर घर की आसानी से रेकी कर घटना को अंजाम देते हैं.
हालांकि, चोरी की घटनाओं पर रोक के लिए बाइकर्स टीम के साथ कई टीमों का गठन भी किया गया. लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात ही निकले. पिछले 12 दिनों के चोरी की घटना पर नजर डाले तो औसतन प्रतिदिन एक से दो चोरी की घटना हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >