मोबाइल चोर गिरफ्तार

मोतिहारी : मोबाइल छीन कर भाग रहे एक चोर को लोगों ने पकड़ कर जमकर पिटाई की. जिला परिषद के प्रधान सहायक शिवनाथ महतो ने नगर थाना में आवेदन देकर बताया है कि वह मोबाइल देख रहे थे. इसी बीच एक युवक आया और मोबाइल छीन कर भागा. हल्ला करने पर लोगों ने धर दबोचा. […]

मोतिहारी : मोबाइल छीन कर भाग रहे एक चोर को लोगों ने पकड़ कर जमकर पिटाई की. जिला परिषद के प्रधान सहायक शिवनाथ महतो ने नगर थाना में आवेदन देकर बताया है कि वह मोबाइल देख रहे थे. इसी बीच एक युवक आया और मोबाइल छीन कर भागा. हल्ला करने पर लोगों ने धर दबोचा. गिरफ्तार चोर अंसार हुसैन मारवन थाना हुसैनगंज सीवान का रहनेवाला है. लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

लूट मामले में बाइक सहित दो धराये

पीपराकोठी : पीपरा व पीपराकोठी पुलिस के संयुक्त छापेमारी में विभिन्न लूटकांड में संलिप्तता चांदसरैया से दो युवकों को बाइक सहित पकड़ लिया. एक को पीपरा पुलिस पूछताछ के लिए ले गई. पकड़े गये युवकों में कलामुद्दीन व साहे आलम शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >