फर्जीवाड़े में सीवान का अजीत सिंह गिरफ्तार

मोतिहारी : होरिजेंटल ड्रीलिंग मशीन खरीद में फर्जीवाड़े को ले नगर पुलिस मोतिहारी ने सीवान के सरसर के अजीत सिंह को पटना से गिरफ्तार किया है. मामले को लेकर शहर के बेलिसराय स्थित मेसर्स निर्माण इंटरप्राइजेज के प्रेम कुमार शर्मा ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जानकारी के अनुसार मशीन के लिए कंपनी […]

मोतिहारी : होरिजेंटल ड्रीलिंग मशीन खरीद में फर्जीवाड़े को ले नगर पुलिस मोतिहारी ने सीवान के सरसर के अजीत सिंह को पटना से गिरफ्तार किया है. मामले को लेकर शहर के बेलिसराय स्थित मेसर्स निर्माण इंटरप्राइजेज के प्रेम कुमार शर्मा ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

जानकारी के अनुसार मशीन के लिए कंपनी को पांच लाख व 53 लाख का चेक दिया गया. मशीन जब आया तो उसका इंजन व इाईड्रोलिक मशीन खराब थी. कंपनी संचालक अजीत सिंह ने बातचीत के बाद ट्रक पर मशीन भेज देने की बात कही. कहा गया कि 45 दिन में नयी मशीन भेज दी जायेगी. लेकिन मशीन को 30 लाख में दूसरे के हाथों भेज दी गयी और जो करीब 19 लाख को जो चेक दिया गया वह बाउंस कर गया. अजीत सिंह पर महाराजगंज के गोरियाकोठी थाना में एसपी के नाम फर्जी चरित्र प्रमाण पत्र बनाने का भी प्राथमिकी दर्ज है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >