560 लीटर केरोसिन जब्त, तस्कर फरार

मोतिहारी : लखौरा पुलिस ने लक्ष्मीपुर साव टोला में छापेमारी कर तस्करी के लिए रखे गये 560 लीटर केरोसिन जब्त किया है. छापेमारी के दौरान केरोसिन तस्कर राजेश कुमार भागने में सफल रहा. इसको लेकर राजेश के खिलाफ लखौरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी […]

मोतिहारी : लखौरा पुलिस ने लक्ष्मीपुर साव टोला में छापेमारी कर तस्करी के लिए रखे गये 560 लीटर केरोसिन जब्त किया है. छापेमारी के दौरान केरोसिन तस्कर राजेश कुमार भागने में सफल रहा. इसको लेकर राजेश के खिलाफ लखौरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि लक्ष्मीपुर साव टोला के राजेश कुमार ने तस्करी के लिए केरोसिन का भंडारण कर रखा है. सूचना के आधार पर दारोगा शोभाकांत यादव को दलबल के साथ छापेमारी के लिए भेजा गया. पुलिस को देखते ही राजेश अंधेरे का लाभ उठा फरार हो गया. केरोसिन को जब्त कर लिया गया है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि इलाके में केरोसिन तस्कर के खिलाफ अभियान चलाया जायेगा. इसके लिये टीम का गठन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >