दो लाख नहीं देने पर भाभी के मोबाइल पर भेजा अश्लील मैसेज

मोतिहारी : शहर के श्रीकृष्ण नगर की एक महिला के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेज उसे परेशान किया जा रहा है. इसको लेकर महिला ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें देवर रजनीश कुमार, उसकी पत्नी प्रतिभा देवी के अलावा शांति देवी को आरोपित किया है. पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया है […]

मोतिहारी : शहर के श्रीकृष्ण नगर की एक महिला के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेज उसे परेशान किया जा रहा है. इसको लेकर महिला ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें देवर रजनीश कुमार, उसकी पत्नी प्रतिभा देवी के अलावा शांति देवी को आरोपित किया है. पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया है कि काम करने के लिए देवर ने दो लाख रुपये पति से मांगा.

इससे पहले भी उसने कई बार पैसा लिया, लेकिन वापस नहीं किया. पैसा देने से इंकार करने पर बदनाम करने के लिए मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेज रहा है. विरोध करने पर हत्या की धमकी भी दे रहा है. शांति देवी पर रजनीश व उसकी पत्नी के हर गलत काम में सहयोग करने का भी आरोप लगाया है. नगर इंस्पेक्टर अभय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >