संदिग्ध हालत में शहर पहुंची केसरिया की किशोरी

कुशहर चौक से ट्रक चालक द्वारा अगवा कर लेने का लगाया आरोप पुलिस कर रही पूछताछ मोतिहारी:मोतिहारी के केसरिया थाना क्षेत्र के एक चौक से एक किशोरी संदिग्ध स्थिति में शहर पहुंच गयी. सरैयागंज टावर पर मंगलवार की दोपहर किशोरी को रोता देख ट्रैफिक सिपाहियों ने उसे नगर थाना पहुंचाया, जहां पुलिस को अापबीती सुनायी. […]

कुशहर चौक से ट्रक चालक द्वारा अगवा कर लेने का लगाया आरोप

पुलिस कर रही पूछताछ

मोतिहारी:मोतिहारी के केसरिया थाना क्षेत्र के एक चौक से एक किशोरी संदिग्ध स्थिति में शहर पहुंच गयी. सरैयागंज टावर पर मंगलवार की दोपहर किशोरी को रोता देख ट्रैफिक सिपाहियों ने उसे नगर थाना पहुंचाया, जहां पुलिस को अापबीती सुनायी. इसके बाद मुंशी संजीव चौबे के मोबाइल से परिजनों को फोन कर सूचना दी गयी. परिजन छात्रा को लेने मुजफ्फरपुर रवाना हो गये हैं.

किशोरी ने बताया कि सुबह आठ बजे कोचिंग जाने के दौरान कुशहर चौक से एक ट्रक के चालक व खलासी ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसको अगवा कर लिया. ट्रक में उसके साथ गलत करने का प्रयास किया गया. उसके शोर मचाने पर मारपीट करने के बाद दोपहर में उसे शहर से कुछ दूर पहले एक खेत में फेंककर भाग निकले.

पुलिस का कहना है कि वह बार- बार बयान बदल रही है. थानेदार ओमप्रकाश ने बताया कि परिजनों को इसकी सूचना दे दी गयी है. उनके पहुंचने के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >